यूपी निकाय चुनाव की बागडोर सीएम ने ली अपने हाथ, मथुरा में रैली को किया संबोधित!

प्रखर लखनऊ/ डेस्क। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव अपने चरम पर है। यूपी नगर निकाय चुनाव की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथ में ले ली है। हाथ में लेने के बाद योगी आदित्यनाथ आने वाले हफ्ते में दर्जनों सभाएं कर जनता से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ की सभा लगातार कहीं ना कहीं आयोजित हो रही है। इसी क्रम में वाराणसी में भी योगी आदिनाथ की सभाएं होने जा रही है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहती। इस चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल समझ कर लड़ रही है। वही सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सपा भाजपा को टक्कर देती नजर आ रही है। नगर निकाय चुनाव रैली के क्रम में सीएम योगी ने मथुरा में रैली को संबोधित किया जहा पर भारी जन सैलाब उमड़ा पड़ा था। वहां पर उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है। भारत के बारे में दुनिया का नजरिया अब बदल चुका है। भारत दुनिया के सहयोग के लिए सामर्थ्यवान बन चुका है। इससे उत्तर प्रदेश को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने यहां मांस- मदिरा की बिक्री कराई। इसे अब धर्म स्थल घोषित किया गया है। यहां दूध -दही की बिक्री होती है। मथुरा- यमुना को पुराने वैभव में लाना है और कहा ब्रज में विकास की 32000 करोड़ की योजनाओं पर काम हो रहा है आगे भी और योजनाओं पर बेहतर कार्य किया जाएगा। वही मथुरा वृंदावन नगर निगम सीमा के विस्तार का भी कार्य जोरों शोरों पर किया जा रहा है। आगे सीएम ने कहा कि हमारी सरकार को हर भारतीय की चिंता है। आज भारत कई देशों का सहयोग भी कर रहा है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा भारत अब बदल चुका है, भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत के विकास में उत्तर प्रदेश की भूमिका भी अहम है।