कर्नाटक चुनाव में योगी की डिमांड के बाद भी कम रैली, पीएम का धुआंधार प्रचार आज से!


प्रखर डेस्क/एजेंसी। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। आने वाला सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान के लिए कर्नाटक भरा पड़ा होगा। इसकी शुरुआत शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से शुरू हो जाएगी। हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में मांग होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के धुआंधार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा बहुत कम लगी हुई हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ समय भी कम दे पा रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को देखते हुए, योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में समय कम दे दे पा रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के भी कार्यक्रम शामिल है। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। भाजपा 25 और 26 अप्रैल से राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर चुकी है। राज्य में इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी कई क्षेत्रों में मांग की जा रही है। योगी काफी समय भी दे रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की वजह से इस पर काफी असर पड़ा है। अपने राज्य के निकाय चुनाव में व्यस्त होने के कारण योगी कर्नाटक नही पहुंच पा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री शनिवार से चुनाव प्रचार अभियान कर्नाटक में शुरू करे रहे है। वह लगभग 1 सप्ताह तक कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में चुनावी जनसभाएं और रोड शो करेंगे।