अप्रैल बना अक्टूबर, तापमान में भारी गिरावट

प्रखर डेस्क/लखनऊ। अप्रैल महीने में लोगों ने शुरुआती दौर में तापमान इतना बढ़ गया कि लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। लेकिन आधे अप्रैल माह से तापमान में भारी गिरावट रही। इसके बाद लोगों को अप्रैल में अक्टूबर की ठंड का एहसास होने लगा। तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट देखी गई। रविवार को दिन भर लोगों को सिहरन महसूस होती रही। एसी पंखे बेकार लगने लगे। साबित हो गए। अप्रैल में हुई बारिश करीब 3 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। मई का पहला सप्ताह भी इसी तरह रहने के आसार हैं।