बीजेपी पार्षद के जनसंपर्क लिफाफे में निकला पांच- पांच सौ का नोट वीडियो वायरल अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग (वीडियो)


प्रखर लखनऊ /डेस्क। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। वहीं फिरोजाबाद चुनाव प्रचार के दौरान पैसा बाटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मची हुई है। इसी को लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीडीओ को ट्वीट करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बतादें कि जिले में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है। 4 मई को पहले चरण के चुनाव का मतदान होना है। इसके पहले सभी पार्टियां और निर्दल प्रत्याशी जनता के बीच अपनी ताकत झोंकने में लगे है। इसी बीच फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी मुनेंद्र यादव का एक वीडियो सामने आया है। यहां पर यह भी बताते चलेगी मुनेंद्र इसके पहले सपा से चुनाव जीता था। इस बार वह भाजपा में शामिल हो गया और उसे भाजपा का टिकट मिल गया। वीडियो में कार्यकर्ता एक महिला से जनसंपर्क के दौरान उसे लिफाफा पकडाते हैं, इससे इसमें ऊपर की तरफ प्रत्याशी की फोटो चुनाव चिन्ह वाला पर्चा लगा होता है। महिला इसी समय लिफाफा खोलती है, तो उसमें से 5-5 सौ के दो नोट निकलते हैं और वह हंसने लगती है। वही पास खड़ा कोई शख्स इस घटना का वीडियो बना रहा था और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सक्षम अधिकारी से तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।