हनी ट्रैप में फंसा डीआरडीओ का वैज्ञानिक/निदेशक, पाकिस्तानी लड़की को भेज रहा था खुफिया जानकारी


प्रखर मुम्बई/एजेन्सी। आतंकवाद विरोधी दस्ते ने पुणे से रक्षा अनुसंधान डीआरडीओ के निदेशक /वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। एटीएस को डीआरडीओ के निर्देशक पर शक है कि हनीट्रैप में फंसने के बाद इस अधिकारी ने पाकिस्तान को भारत की कई संवेदनशील जानकारी दी है। एटीएस ने उसके खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया है, इस मामले में पुणे पुलिस जांच कर रही है। अधिकारी का नाम प्रदीप कुरूलकर है। जानकारी के अनुसार रिटायरमेंट के 6 महीने पहले कुरूलकर पाकिस्तान की हनीट्रैप में फस गए। वह 6 महीने से मोबाइल फोन के जरिए पाकिस्तान की खुफिया सेवाओं से जुड़ी एक महिला के संपर्क में थे। 3 मई को डीआरडीओ वैज्ञानिक पुणे में जब अपने कार्यालय में अपने सरकारी कर्तव्य का पालन कर रहे थे। तब व्हाट्सएप वॉइस मैसेज और वीडियो कॉल के माध्यम से भारत के दुश्मन पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में आ गए थे। डीआरडीओ वैज्ञानिक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भारत की खुफिया जानकारी दुश्मन राष्ट्र को देने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद उनके ऊपर राष्ट्र विरोधी मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।