चोलापुर में पैसे की लेनदेन में युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

प्रखर चोलापुर वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के खनुआन लश्करपुर निवासी दीपन राजभर के पुत्र सोनू राजभर 27 वर्ष को पैसे के लेनदेन के मामूली विवाद के चलते गोली मार दी गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। परिवार और ग्राम सभा के लोगों ने सोनू राजभर को चिकित्सा हेतु ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोनू राजभर और वीरेंद्र यादव के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था रविवार की सुबह आठ बजे वीरेंद्र यादव ने सोनू राजभर को फोन करके लश्करपुर में बुलाया और पैसे की मांग की। वीरेंद्र यादव के पास असलहा होने की वजह से दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बीच वीरेंद्र यादव ने सोनू की हत्या की नियत से गोलियां चला दीं। सोनू राजभर ने तत्काल असलहे की तरफ हाथ बढ़ाया जिससे गोली सीने से होते हुए हाथ की तरफ निकल गई। इसके बाद मौके से वीरेंद्र यादव भाग निकला। सोनू राजभर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर लाया गया। जहां से कबीरचौरा होते हुए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र यादव बदमाश किस्म का व्यक्ति है। सहड़ी में पंचायत चुनाव के दौरान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जयंत सिंह कि अप्रैल 2021 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें वीरेंद्र यादव का नाम प्रकाश में आने पर चोलापुर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।