मेहुल चौकसी व नीरव मोदी की तरह महाठग निकला संजय शेरपुरिया, 3972 करोड़ के बैंक कर्ज में बना बड़ा डिफाल्टर


कई रिटायर्ड बड़े अधिकारी भी जांच के घेरे में जल्द हो सकती है कार्यवाही

प्रखर गाजीपुर/लखनऊ। संजय शेरपुरिया कारनामों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब नए खुलासे में संजय राय शेरपुरिया पर 3972 करोड बैंक से कर्ज लेने का मामला है सामने आया है। बता दें कि ठग संजय राय शेरपुरिया ने कांडला एनर्जी एंड केमिकल लिमिटेड नामक कंपनी को संचालित करने के लिए आईडीबीआई बैंक से 3972 करोड़ का कर्ज लिया था लेकिन उस कर्ज में से आज तक ₹1 भी वापस नहीं किया। बैंक के अनुसार कंपनी के संचालन के लिए सन 2005 में यह कर्ज लिया गया था। ईडी के जांच में यह पता चला था कि संजय रायपुरिया कांडला एनर्जी एंड केमिकल नाम से कंपनी संचालित करता है। अब बड़ा सवाल यह है कि इसके पूर्व संजय ने कई बड़े उद्योगपतियों के इनकम टैक्स या फिर जीएसटी के मामले को ईडी में सुलझाने की बात कर कई बड़े उद्योगपतियों तो ठगा ही था। लेकिन अब नए मामले में कई कंपनी को संचालित करने का बड़ा खुलासा भी हुआ है। इसके अलावा भी ईडी की जांच में कई फर्जी कंपनियों के नाम सामने आए हैं। जिसमें संजय राय के कई करीबी डायरेक्टर पद पर हैं। यह कंपनियां संजय के ट्रस्ट से जुड़ी है। इसके अलावा ईडी की जांच में पता चला है कि सेवानिवृत्त एक अफसर का बेटा भी इन कंपनियों में से एक कंपनी का डायरेक्टर है। ईडी को पुख्ता सबूत मिले हैं कि इन कंपनियों के द्वारा बड़ी रकम का हेर – फेर किया गया है। साथ ही इसमें कई रिटायर अफसर भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस सभी पर दर्ज किया है। इन लोगों तक भी जांच की आंच जल्द पहुंचने वाली है। इन कंपनियों और इससे संबंधित लोगों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई संभव हो सकती है।