पीडीडीयू नगर पालिका में किन्नर ने रोका भाजपा का विजय रथ

प्रखर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली। यदि होता किन्नर नरेश मैं राज महल में रहता, सोने का सिंहासन होता सिर पर मुकुट चमकता। द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की यह कविता तो शायद सभी ने सुनी ही होगी और यह कविता आखिरकार चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका में साबित हो गई। जहां पर जनता ने एक किन्नर को अपना प्रतिनिधि चुन लिया। निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की
प्रत्याशी मालती देवी को 397 मतों से सोनू किन्नर ने पराजित कर दिया। बता दें कि मतगणना के समय किन्नरों ने धांधली का आरोप लगाते हुए, मतगणना को रोक दिया था। लेकिन उन्हें मनाने के बाद पुनः मतगणना शुरू हुई और आखिरकार सोनू किन्नर ने भाजपा की प्रत्याशी मालती सोनकर को 397 मतों से हरा ही दिया। चंदौली जनपद के नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना शनिवार को सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हुई, स्थान केंद्रीय विद्यालय रहा। मतगणना के कुल 26 टेबल लगाए गए थे। मतगणना सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए दिव्यम निखिल टीकाराम फून्डे व एसपी अंकुर अग्रवाल ने निरीक्षण मतदान केंद्र का किया। 5 चक्रों की मतदान मतगणना में नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर को 18475 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मालती सोनकर को 18078 मत प्राप्त हुए। सोनू किन्नर ने 397 मतों से जीत दर्ज की। वहीं सपा की प्रत्याशी अनीता सोनकर को 11523, कांग्रेस प्रत्याशी सविता देवी को 6140, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दीपा को 4148 और निर्दल प्रत्याशी को 342 इसके अलावा 196 मत नोटा को पड़े साथ ही 2986 अवैध घोषित किए गए थे।