सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वरुणापुरम सिंचाई विभाग का किया औचक निरीक्षण

प्रखर वाराणसी। सिगरा के वरुणापुरम सिंचाई कॉलोनी में सिंचाई विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। अचानक पहुंचने से सिंचाई विभाग में खलबली मच गई। विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंचाई कॉलोनी पहुंचकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कई विभागो का निरीक्षण भी किया। बता दे कि मुख्य अभियंता सोन के कार्यालय सहित नलकूप विभाग के कार्यालय का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी की। सिंचाई विभाग के कार्यालयो के साफ-सफाई का निरीक्षण कर दिशानिर्देश भी दिए।