सामूहिक विवाह में फेरे के बाद दुल्हन को लगी गुटखा की तलब, गुटखा खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


प्रखर एजेंसी। सोशल मीडिया पर हर दिन बेहद मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने पुरुषों को गुटखा खाते हुए देखा होगा, लेकिन इन दिनों एक महिला का गुटखा खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सबसे हैरानी वाली बात यह वीडियो एक दुल्हन का है, जो शादी के जोड़े में दिख रही है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के जोड़े में दुल्हन को गुटखा खाता देखकर लोग हैरान हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति के सामने दुल्हन ने हाथ में गुटखा लिया, उसमें जर्दा मिलाया और खाल लिया। हालांकि पति फोन पर बात कर रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ कुछ ही सेकेंड का है। इस वीडियो को किसी गाड़ी से बनाया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा फोन पर बात कर रहा है, जबकि पास में खड़ी दुल्हन एक पैकेट पकड़े है और उसमें कुछ मिला रही है। जिस तरह पान-मसाला को मिलाया जाता है। इसके बाद वह बिंदास होकर मसाले को मुंह में डालकर खाली पैकेट को बगल फेक देती है। इस वीडियो को देखकर लोग मजे रहे हैं। खबर के मुताबिक, 26 मई को राजस्थान के बारां में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में 2 हजार 222 जोड़ों की शादी कराई गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शादी के इस आयोजन का नाम भी दर्ज हुआ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग से अधिक लोग देख चुके है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इस लाइक किया है। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर कई तरह कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इस दुल्हन का अजय देवगन पसंदीदा हीरो है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि जुबां केसरी दाने-दाने में है केसरी का स्वाद। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।