संघ शिक्षा वर्ग के स्वयं सेवकों ने सुल्तानपुर की सड़कों पर निकाला पथ संचलन

प्रखर सुल्तानपुर। संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष सामान्य एवं विशेष का संयुक्त रुप से रविवार को सुल्तानपुर की सड़को पर पथ संचलन निकला गया। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक ने भाग लिया। बतादे कि सुल्तानपुर में आयोजित हो रहे संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) में 190 और संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (विशेष) में 175 कार्यकर्ता प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। दोनों वर्गो का एक ही परिसर में प्रशिक्षण चल रहे हैं। संघ कार्य विस्तार व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षण वर्ग लगाता है। बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से संघ समाज में परिवर्तन के लिए नई-नई गतिविधियां संचालित कर रहा है। उनमे प्रौढ़ शाखाओं के संचालन, जागरण श्रेणी, गतिविधि तथा सेवा कार्यों के संचालन के लिए कार्यकर्ता निर्माण करने के लिए वर्ग लगाये जाते हैं। वही द्वितीय वर्ष सामान्य के वर्ग में 18 से 40 वर्ष की आयु के कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। वहीं जिनकी आयु 40 वर्ष से ऊपर होती है, उन्हें द्वितीय वर्ष विशेष के वर्ग में भेजा जाता है। सामान्य व विशेष के वर्ग में शारीरिक कार्यक्रम अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम एक ही जैसे आयोजित होते हैंं। विशेष वर्ग में अधिक आयु के कार्यकर्ता होने के कारण उनसे शारीरिक कार्यक्रम कम कराया जाता है।