आगामी लोकसभा चुनाव में NDA को टक्कर देगा विपक्ष का नया नाम INDIA

विपक्ष की बैठक में इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया

प्रखर डेस्क। विपक्ष पार्टियों की आज बेंगलुरु में अहम बैठक हो रही है। जिसमें 26 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार को अधिकतर विपक्षी नेता बेंगलुरु पहुंच गए थे। सोमवार शाम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के लिए भोज का आयोजन किया था। शरद पवार इस भोज में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वह आज की बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया। हमारी लड़ाई उस विचारधारा के खिलाफ है, जो हमारे देश पर हमला कर रही है। यह बीजेपी बनाम विपक्ष की लड़ाई नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई दो राजनीतिक संगठनों के बीच नहीं है, बल्कि लड़ाई भारत के विचार की रक्षा के लिए है। अगर आप इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि भारत के विचार से कोई नहीं लड़ पाया। यह भारत के विचार और नरेंद्र मोदी के बीच की लड़ाई है।