कच्ची उम्र के प्यार में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र- छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दी


प्रखर प्रयागराज। कहते हैं प्यार उम्र नहीं देखता जब भी होना होता है हो जाता है। ऐसा ही मामला प्रयागराज जिले से सामने आया है, जहां पर इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र छात्रा ने शुक्रवार की रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उनके परिजनों ने शव की पहचान की। दोनों के परिजनों की खामोशी बहुत कुछ बयां कर रही थी। बता दें कि पर दोनों के परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन पुलिस उनकी काल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार हंडिया के जमशेदपुर के मजरा मजरे लालापुर गांव निवासी सत्यम 18 वर्ष पुत्र अरुण ने इसी वर्ष 12वीं में दाखिला लिया था। उसी कॉलेज में सत्यम के पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षीय काजल पुत्री शेषमणि यादव पहले से ही पढ़ती थी। दोनों विज्ञान के विद्यार्थी थे। कालेज आने-जाने के समय गाड़ी दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। शुक्रवार की रात 9:00 बजे माता-पिता के साथ सत्यम खेत गया था, वहां से लौटते समय बोला कि मैं चलिए अभी थोड़ी देर में आता हूं। उधर दूसरी तरफ काजल ने अपने परिवार में किसी बात पर झगड़कर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद दोनों का पता नहीं चला। रात में करीब 10:00 बजे थाने की पुलिस को 2 लोगों के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। सत्यम और काजल अनोखा गांव में रेलवे ट्रैक पर गए थे। दोनों की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने की मदद से सत्यम और काजल की शिनाख्त हुई। मामले में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। संभवतः दोनों के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था। इसलिए नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या की होगी।