प्रखर चोलापुर वाराणासी। धरसौना में घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा बदमाश एक बदमाश गिरफ्तार दूसरा फरार। वही फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। लोहता थाना क्षेत्र के लोहरापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के आरोपी का लोकेशन धरसौना में मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए लोहता और चोलापुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार सुबह धरसौना गांव स्थित एक मकान की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस घेराबंदी को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसमें एक आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया मगर कुछ पता नहीं चला। वहीं उसके साथी सोनू सिंह को चोलापुर पुलिस ने धर दबोचा।मामले में चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि मोहाव चौराहे पर कुछ दिन पहले आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। लोहता थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक जमीन विवाद में सोनू सिंह का नाम प्रकाश में आया था। लोकेशन के आधार पर धरसौना से गिरफ्तार किया गया है।