पिंडरा को शिकायत निस्तारण में मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रखर पिंडरा वाराणसी। आईजीआरएस पोर्टल पर किये गए शिकायत का समयबद्ध तरीके से पूर्ण निस्तारण करने पर पिंडरा तहसील को प्रदेश व जिले में प्रथम स्थान मिला। प्रदेश सरकार द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत पत्रों के गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से निस्तारण करने पर 90 अंक निर्धारित है। उसी के आधार पर प्रदेश के विभिन्न तहसीलों को अंक दिए जाते है। पिंडरा तहसील में कुल 264 मामले आईजी आरएस पोर्टल पर थे। जिसे समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण पर पूरे 90 अंक दिए हैं। जिससे पिंडरा तहसील को प्रथम स्थान मिला। यह उपलब्धि पिंडरा तहसील को अब तक चार बार मिली। इस बाबत एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने कहाकि यह उपलब्धि अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।