मछलीशहर में मुठभेड़, एक गोली मारकर दूसरा दौड़ाकर पुलिस द्वारा पकड़ा गया

प्रखर जौनपुर। जिले में एक बार मछलीशहर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरेबदमाश को दौड़कर दबोचा गाया। दोनों बदमाश लूट के मामले में वांछित थे। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस टीम मछलीशहर थाना क्षेत्र के कौरहा के पास जांच कर रही थी। इसी बीच दो लोग बाइक से बरईपार की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की। एक गोली मछलीशहर थानाध्यक्ष के बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।बदमाश अजय निषाद उर्फ जस्टिस 35 वर्ष निवासी जोगियापुर कोतवाली जौनपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया।
सीओ अतर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है।