राजतिलक के साथ श्रीराम कथा का समापन भंडारे में हजारों शामिल


प्रखर जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर काशी प्रांत के नेतृत्व में समाजसेवी और भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से बी आर पी कालेज के मैदान पर चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा का आज मंगलवार को भव्य समापन विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।आज कथा सुनने के लिए लगभग दस हजार श्रद्धालु नर नारी सम्मिलित हुए।समापन पश्चात नगर में चहुओर राममय वातावरण दिखाई दिया।राज्याभिषेक के बाद परिसर में सभी श्रद्धालुओं ने अपने स्थान से आरती उतारी।सबके हाथ में दीपक था।पांडाल की लाइट बुझा दी गई थी।परिसर में अदभुत दृश्य दिखाई देने लगा।पटाखे छूटे और फूलो की वर्षा हुई।कथास्थल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। सातवे दिन प्रख्यात कथाकार शांतनु महराज ने प्रवचन सुनाते हुए कहा कि भगवान को पाने के लिए बस उन्हें पुकारो और प्रतीक्षा करो। माता शबरी और अहिल्या ने पूरे जीवन भगवान कि भक्ति भाव से प्रतीक्षा की।अंततः भगवान उनके पास स्वयं पहुंचकर दर्शन दिए। उन्होंने कहा सांसारिक जीवन में हम सभी की यही स्थिति होनी चाहिए। भगवान के लिए मन में ललक और प्यास होनी चाहिए। इसीलिए भगवान जब भारद्वाज मुनि के पास गए तो उन्होंने यही कहा कि आज उनके सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण हो गए। महाराज जी ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जिसका कोई गुरु नही उसका जीवन शुरू नही होता।गोस्वामी जी ने सम्पूर्ण मानस में समय समय पर गुरु महिमा का बखान किया है।चित्रकूट की लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया । दशरथ जी के महाप्रयाण का महाराज जी ने मार्मिक दर्शन कराया तो सभी की आंखे छलक पड़ी।अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक को शांतनु महराज ने कथा मंडप में दिवाली जैसा माहौल बनाया। कथानुरागी इसमें शामिल होकर भाव विभोर हो उठे।मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने श्रीराम कथा की सफलता पर सभी के प्रति आभार जताया। संचालन डा वेदप्रकाश ने किया। मुख्यरूप से प्रांत कार्यवाह मुरली पाल सांसद बी पी सरोज विद्यासागर सोनकर विधायक डा आर के पटेल सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल सिंह रामविलास पाल पुष्पराज सिंह कमला सिंह रागिनी सिंह ममता सिंह डा सरला त्रिपाठी डा अंजना सिंह नीतू शीला शिक्षा निषाद डा सुभाष सिंह बृजेश यादव शिवा रघुवंशी सहित दर्जनों विशिष्ट जन उपस्थित रहे।