केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन केवी आयर पर किया गया!

0
152

प्रखर वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय आयर वाराणसी में पूरे विद्यालय परिवार के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गान, समूह नृत्य, एकल गीत व एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार भारती ने केंद्रीय विद्यालय स्थापना के उद्देश्य एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राम कुमार टीजीटी संस्कृत ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य प्रभु नाथ सिंह ने अपने संबोधन में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना के उद्देश्य एवं विकास पर विचार प्रस्तुत करते हुए, बच्चों को शुभकामनाएं भी दी। साथ ही विद्यालय में वार्षिक खेल कूद समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विभिन्न खेलो में बढ़-चढ कर भाग लिये। समापन के बाद बच्चों को प्रमाणपत्र , मैडल एवम ट्राफी प्रदान किया गया। खेलकूद कार्यक्रम खेलकूद प्रभारी भानु प्रताप के नेतृत्व में संपन्न हुआ।