पंकज यादव बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, जौनपुर में युवाओं ने जताई प्रसन्नता, पंकज बोले-ईमानदारी से करूंगा काम

प्रखर जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने करंजाकला ब्लॉक हरबसपुर गांव के निवासी पंकज यादव को सपा के प्रति उनकी निष्ठा और पार्टी व जन हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। उन्होंने पार्टी हित में काम करने और दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी दी है। पंकज यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीत की शुरूआत उसी दौरान छात्र आंदोलन में कई बार जेल भी गए। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पंकज यादव ने कहा हम अपने नेता के बताए हुए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी से आशीर्वाद की अपेक्षा रखता हूं। साथ में पूरी ईमानदारी, कर्मठता से पार्टी हित और लाभ में कार्य करने का काम करुंगा। और उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र आदि सभी वर्गों के लोग दुखी है। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ गया है। लिहाजा, अब भाजपा की विफलताओं और सपा की जन कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे। जल्द ही जिले में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। बता दें, जौनपुर के करंजाकला ब्लॉक हरबसपुर गांव निवासी पंकज यादव ने काफी लम्बे समय से पार्टी के लिए काम किया है। साथ ही जमीनी स्तर पर युवाओं के बीच भी रहने का काम किया है। अपने इलाके में जरूरतमंदों के मददगार माने जाते हैं।