मतगणना का काउंटडाउन शुरू, एनडीए या इंडिया कौन बनेगा 2024 लोकसभा का सरताज!

Oplus_0

प्रखर डेस्क। देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया एक जून को पूरी हो गई थी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। आज लोगों का ये इंतिजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं।