घर से दूर पाही पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या


प्रखर जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चंद्रभूषण तिवारी उम्र लगभग 55 वर्ष कल रात में खाना आदि खाकर अपने पाही पर सोए हुए थें। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने इस घटना को देखा तो गांव में शोर मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक का जमीनी विवाद चल रहा था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बात साफ हो पाएगी कि मृतक को कुल कितनी गोली लगी है। पुलिस अभी भी मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।