14 महीने में नहीं घटा वजन तो जिम ट्रेनर पति से पत्नी ने मांग लिया तलाक


14 महीने पहले वजन कम करने के लिए की थी शादी

प्रखर आगरा। शहर में एक दंपती में विवाद हो गया है। विवाद के चलते महिला ने अपने पति से तलाक की डिमांड की है। महिला का पति जिम ट्रेनर है। दोनों ने 14 महीने पहले शादी की थी। तलाक की वजह अजीब है, जिसे सुनने के बाद हैरान होना लाजिमी है। महिला को काफी समझाया गया है, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी हुई है। महिला मोटी है। जबकि उसका पति फिट। अब पत्नी सिर्फ इस बात पर तलाक लेने के लिए अड़ी है कि वह जिम में वजन कम करने के लिए आती थी। जिम ट्रेनर ने वजन कम करने का झांसा देकर शादी की थी। लेकिन 14 महीने में बिल्कुल भी वजन कम नहीं हुआ। वह पहले भी 75 किलोग्राम की थी। अब भी इतने ही किलोग्राम की है। पति का वेट कम करवा देने का आश्वासन जरा भी काम नहीं आया। उसकी शादी को 14 महीने बीत चुके हैं। लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वह अपना स्लिम होने का सपना पूरा नहीं कर पाई। इस बात को लेकर अब पति पर गुस्सा है। जिसके बाद ये तलाक का मामला परामर्श केंद्र तक पहुंचा है। महिला की अजीब तलाक की डिमांड चर्चा में है। हैरान अधिकारियों ने महिला की काफी देर तक काउंसलिंग भी की है। लेकिन महिला ने दो टूक कहा है कि वह पति से तलाक चाहती है। उसके साथ नहीं रहना चाहती।युवती के अनुसार वह अपने बढ़ते वजन से परेशान थी। जिसके बाद जिम ज्वाइन की थी। लेकिन जिम का ट्रेनर तब तो उसका खूब ख्याल रखता था। उसने युवती को भरोसा दिया था कि वह जल्द पतली हो जाएगी। उसका वजन कम हो जाएगा। इसी भरोसे के कारण दोनों में लव हो गया। जिसके बाद दोनों ने विवाह रचा लिया था। लेकिन स्लिम होने का सपना 14 महीने में सिर्फ सपना ही रहा। 26 साल की युवती का वजन इस समय 75 किलोग्राम है। शादी से पहले भी उसका वजन इतना ही था। लंबे समय से वजन कम करने की कोशिश भी काम नहीं आई। जिम ट्रेनर से शादी भी की, लेकिन कोई फायदा उसको नहीं मिला। अब 14 महीने बाद पति से अलग होने का फैसला किया है।