श्री अमरनाथ यात्रा हेतु 120 शिव भक्तों का पहला जत्था रायबरेली से रवाना


51 सामाजिक संस्थाओं ने किया अमरनाथ यात्रियो का सम्मान एवं स्वागत

प्रखर पूर्वांचल रायबरेली। श्रीजगमोहने स्वर महादेव मंदिर प्रांगण से आज अमरनाथ यात्रियों का विशाल जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। रायबरेली जनपद से अमरनाथ यात्रियों कासबसे बड़ा जत्था 120 शिव भक्तों का आज चंद्रापुर कोठी स्थित जगमोहनश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।पूरे जिले भर से इकट्ठा हुए शिव भक्तों ने हर हर बम- बम, जोगी तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा डाला, के जयकारों के साथ सैकड़ो की संख्या में शोभा यात्रा के रूप में अमरनाथ यात्री जम्मू & कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए निकल पड़े। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज सेवी एवं श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उपस्थित रही। उक्त जत्थे का स्वागत एवं सम्मान 51 स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने किया। जत्थे का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने उपस्थित अमरनाथ यात्रियों के साथ सर्वप्रथम बाबा जगमोहनश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की आरती, पूजा- अर्चना के उपरांत छड़ी मुबारक के रूप में त्रिशूल का भी पूजन किया। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्त एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। श्री अमरनाथ यात्रा जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर से निकलकर केनरा बैंक चौराहा, सुपरमार्केट, रामकृपाल चौराहा, घंटाघर चौराहा , कोतवाली रोड होते हुए बस स्टॉप पहुंची। विशाल शोभा यात्रा का भव्य स्वागत भारत विकास परिषद, ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल, संस्कार भारती, श्री परशुराम ब्रह्मचेतना परिषद, मातृभूमि सेवा मिशन, धर्मार्थ दैनिक भंडारा, सुपर मार्केट,सेंटल बार एसोसिएशन, व्यापार मंडलएवं अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ अधिवक्ता बंधुओ ने भी किया। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उक्त अमरनाथ यात्रा रायबरेली से बस एवं चार पहिया वाहनों से अहिया रायपुर, गंगागंज,हरचंदपुर, कुंदनगंज बछरावां, चुरवा बॉर्डर, मोहनलालगंज, तक श्री अमरनाथ यात्री महासंघ की फैली हुई शाखाओ के द्वारास्वागत के उपरांत लखनऊ पहुंचेगी। शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि उक्त जत्था लखनऊ से बेगमपुरा ट्रेन के माध्यम से जम्मू पहुंचेगा। जहां से बसों के द्वारा सभी श्रद्धालु पहलगाम व बालटाल बेस कैंप पहुंचकर यात्रा परमिट मेंनिर्धारित तिथि को अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे। श्री अमरनाथ यात्रा के पश्चात सभी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी एवं शक्तिपीठों के दर्शन करते हुए वापस रायबरेली पहुंचेंगे। जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। अमरनाथ यात्रियों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर यात्रा में जा रहे शिव भक्तों को ठंडाई ,लस्सी, मिठाइयां, फल आदि का वितरण प्रसाद स्वरूप किया। इस अवसर पर अमरनाथ यात्रियों में रामराज गिरी, जगदीश चेनानी, गंगेश चौरसिया, अनिल सिंह, विपिन चंद्रपाल वर्मा, संतोष साहू, रामखेलावन, शिव मोहन सिंह एडवोकेट, अतुल मिश्रा, विशालेश्वर तिवारी, विकास साव, राकेश जाय सवाल, शुभम मोदनवाल, सतीश त्रिवेदी, राजकुमार प्रजापति, राजेंद्र अवस्थी, महेंद्र अग्रवाल, छाया त्रिपाठी आदि उपस्थित रही। इसी के साथ शोभा यात्रा का स्वागत करने वालों में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मंटू शुक्ला ,प्रज्ञा रतन मिश्रा, प्रदीप पांडे,राकेश कक्कड़, मुकेश रस्तोगी, राघव मुरारका, अतुल गुप्ता, राम सजीवन सविता, देवेंद्र सिंह, बृजमोहन अग्रहरि,रामकुमार गुप्ता, शिवांशु शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, रमेश मौर्य, बृज रमन त्रिपाठी, राजू चौधरी, शिव प्रकाश गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, आदि बड़ी संख्या में शिवभक्त इकट्ठा रहे।