वाराणसी, बलिया और जौनपुर में तैनात प्रदेश के 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

वाराणसी, बलिया और जौनपुर में तैनात प्रदेश के 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

प्रखर डेस्क। रविवार को एक बार फिर सरकार में स्तर पर तबादले कर दिए गए हैं। 8 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिन अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई है उनमें पीसीएस अधिकारी अजय नारायण सिंह का तबादला हो गया है। बलिया जिले में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात इंद्र कांत द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था अयोध्या बनाया गया है।
कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात अमित कुमार भारतीय को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति वाराणसी बनाया गया है। मेरठ के उप आवास आयुक्त रहे अजय कुमार अम्बष्ट को जौनपुर जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आगरा के उप जिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा को संभल जिले का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध की गई है। रविवार को हुए पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में पीसीएस अधिकारी अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय नारायण मौजूदा समय में आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त के पद पर तैनात थे। कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात अमित कुमार भारतीय को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति वाराणसी बनाया गया है। मेरठ के उप आवास आयुक्त रहे अजय कुमार अम्बष्ट को जौनपुर जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पीसीएस अधिकारी अजीत परेश को वाराणसी का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। अजीत परेश मौजूदा समय में अपर जिलाधिकारी न्यायिक पीलीभीत की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साथ ही चित्रकूट के उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा को गोंडा जिले का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।