पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बाद 44 हजार होमगार्डों के भर्ती की तैयारी!!
प्रखर लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में 44 हजार नए होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। होमगार्ड जवान बढ़ते जनसंख्या भार और सड़कों पर भीड़ नियंत्रण की भूमिका समेत देश की सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खबर है कि प्रदेश सरकार ने होमगार्डों की जरूरत को समझते हुए उनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार सिपाही की तर्ज पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती इसके लिए लगभग 44 हजार पद सृजित किए जा रहे हैं । होमगार्ड विभाग पुलिस भर्ती बोर्ड के नियमों का अध्ययन कर रहा है। खबर है कि होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।शारीरिक दौड़ के बाद इसके घोषित किया जाएग। होमगार्ड जवान अब आपदा मित्र के रूप में तैयार किए जाएंगे। सरकार ने बड़ी पहल करते हुए होमगार्ड भर्ती के लिए अलग बोर्ड गठित करने का फैसला लेने के मूड में है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पुलिस का सहयोग और सामाजिक कार्यों में और सामुदायिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में होमगार्ड जवान बेहतर कार्य करते हैं। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और आपातकालीन स्थितियों में मदद करते हैं। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आग आदि के समय राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पुलिस का सहयोग , ट्रैफिक कंट्रोल और भीड़ प्रबंधन में बड़ा सहयोग करते हैं। होमगार्ड जवानों की संख्या बढ़ाकर सरकार आपात स्थिति के सुरक्षा बलों को एक मजबूत आधार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसके साथ ही सरकार का यह कदम रोजगार की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा सकता है।