कर्मचारी साथियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : सुजीत

सुजीत सिंह अध्यक्ष, चंद्रशेखर बने मंत्री
कर्मचारी साथियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : सुजीत

ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न

प्रखर जौनपुर। ग्राम्य विकास मिनिस्टिरियल एसोसिएशन उ0प्र0 के जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कर्मचारी का शपथ ग्रहण बुधवार को भव्य समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें सुजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष ,चंद्रशेखर गुप्ता को मंत्री पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई। समारोह में मौजूद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।अपने संबोधन में पदाधिकारियों ने संगठन को यह भरोसा दिया कि संगठन के हक वसूल , उनके मान-सम्मान के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे । अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शासन स्तर पर जो भी बातें रखनी होगी, उसके लिए पुरजोर पैरवी की जाएगी। कर्मचारी साथियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पहले जनपद शाखा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण सईदुल्लाह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/मुख्य संरक्षक/निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय के सभागार में हुआ। अध्यक्ष के रूप में सुजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो इलियास व संतोष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनोद चौबे, लालचन्द यादव व अशोक सरोज, मंत्री चन्द्रशेखर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सर्वेन्द्र प्रताप यादव ‘‘गुड्डू’’, कार्यालय सचिव निखिल श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव रजनीश कुमार, संयुक्त मंत्री अजय कुमार सिंह, राजपाल, अरविन्द कुमार, प्रखर अस्थाना व विजय कुमार सिह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही संरक्षक मण्डल के रूप मे शैलेन्द्र विक्रम सिह, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार पाल व राजीव कुमार ‘‘रोशन’’ को सर्वसम्मत से मनोनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र विक्रम सिह ने किया।