4 दिन में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी रहेगी मौजूद

0
295

4 दिन में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी रहेगी मौजूद

प्रखर डेस्क। महाकुंभ 2025 में इस बार अपनी तरह का अलग कीर्तिमान बनने जा रहा है। 14 से 17 फरवरी तक प्रयागराज में चार विश्व रिकॉर्ड बनेंगे, जिनका उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। महाकुंभ के पहले रिकॉर्ड की शुरुआत 14 फरवरी से होगी जहां इस दिन 15 हजार सफाईकर्मी संगम क्षेत्र में 10 किलोमीटर लंबी गंगा तट की सफाई करेंगे, महाकुंभ 2019 में 10 हजार करोड़ सफाई कर्मचारियों ने एक साथ सफाई करके रिकॉर्ड बनाया था। जिसे अब 15 हजार सफाई कर्मी मिलकर तोड़ेंगे। दूसरा विश्व रिकॉर्ड 15 फरवरी को बनेगा जहां एक साथ 300 सफाईकर्मी गंगा और यमुना नदी के किनारों पर सफाई अभियान चलाएंगे। तीसरा विश्व रिकॉर्ड 16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर 1000 ई-रिक्शा की सबसे लंबी परेड आयोजित की जाएगी जो अपने आप में एक नया इतिहास रचेगी। 17 फरवरी को महाकुंभ में 10 हजार लोगों के हाथों के छाप (हैंड प्रिंट्स) लिए जाएंगे। यह रिकॉर्ड स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनोखा तरीका होगा प्रशासन ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।पुराने को तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। कुंभ 2019 में भी तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए गए थे, जिनमें सबसे बड़ी सफाई व्यवस्था, सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था और 7500 लोगों के हैंडप्रिंट्स लेने का रिकॉर्ड शामिल था। अब महाकुंभ 2025 में उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे।इन चारों रिकॉर्ड्स को बनाने के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम मौजूद रहेगी।