दानगंज से मार्कण्डेय महादेव तक श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

0
467

प्रखर दानगंज वाराणसी। सैकड़ों वर्षों बाद राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं। जिससे पूरे विश्व में हर्षोल्लास का माहौल है। जगह-जगह पर राम के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शोभायात्रा निकालकर राम के प्रति लोग अपनी आस्था दिखा रहे हैं। इसी क्रम में दानगंज से चोलापुर होते हुए धरसौना बेला मुनारी चौबेपुर के रास्ते कैथी मारकंडेय महादेव तक श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बतादे कि भगवान श्रीराम के जन्म भूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व वाराणसी के चोलापुर, दानगंज क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बता दें कि श्रीराम की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद व संघ के तत्वाधान में निकाली गई। वर्षों बाद राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं, इसी को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। उसी क्रम में चोलापुर क्षेत्र के युवाओं ने भव्य शोभायात्रा निकालकर अपनी आस्था राम के प्रति जाहिर की। श्री राम की भव्य शोभा यात्रा में मनोज पांडे जिला संपर्क प्रमुख विहिप, संपूर्णा नंद त्रिपाठी सह जिला संपर्क प्रमुख विहिप, सुजीत सिंह, आशुतोष सिंह खंड कार्यवाह चोलापुर आरएसएस, धीरज सिंह, दिग्विजय सिंह, राजीव पाण्डेय, राहुल चौबे, अभिनव चौबे, सुशील चौबे, व अखिलेश चौबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।