आरएसएस जौनपुर के जिला प्रचारक पर हमला आरोपी जबरदस्ती बाइक भी उठा ले गए

प्रखर जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पर जानलेवा हमला करते हुए उनकी बाइक लूट ली गई। तहरीर के आधार पर लाइन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जिला प्रचारक रजत प्रताप गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:15 बजे जौनपुर में स्थित संघ कार्यालय के माधव आश्रम जा रहे थे। उनके आगे युवती स्कूटी से जा रही थी, उसका पीछा एक युवक ने स्कॉर्पियो से किया। जैसे ही रजत आश्रम के लिए बड़े उनकी बाइक में युवती की स्कूटी टकरा गई फिर युवती को उठाने के लिए रजत गए। इसी दौरान पीछे से आए स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उनके साथ अब तक करने लगे। और गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी असलहा लहराते हुए हमला भी किये। तभी संघ आश्रम की ओर दौड़ते हुए कुछ लोगों उनकी तरह आये तो ये देख आरोपी वहां से भाग निकले और जाते समय जान से मारने की धमकी दी और बाइक जबरदस्ती छीन कर उठा ले गए। इस मामले में रजत ने एसपी को अवगत कराया। उनके निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया। लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि बाइक युवती की स्कूटी से टकराने से गिरने के बाद विवाद हुआ था। जान से मारने की प्रयास और लूट व धमकी देने के आरोप में अर्पित उर्फ गोलू निवासी कुदुपुर व एक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।