नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में सम्पन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एन यू जे उत्तर प्रदेश कमेटी की हुई घोषणा

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा० अरविंद सिंह को प्रदेश संरक्षक व प्रदीप कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

प्रखर लखनऊ। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने रविवार को एस आर कालेज, बख्सी का तालाब, लखनऊ में आयोजित सगंठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली सहित 23 राज्यों से आये प्रतिनिधियों के सम्बोधन में कहा कि पत्रकारिता का मूल सिद्धांत और उद्देश्य राष्ट्र-हित, समाज-हित और नागरिक अधिकारों का पक्षधर बनकर लोकतंत्र को सशक्त करना है। यही उद्देश्य और सिद्धांत पत्रकारों का भी होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के मामले में देशविरोधी ख़बरों के प्रसारण में लिप्त पाए गए कथित न्यूज पोर्टल संचालकों पर हुई कार्रवाई का समर्थन होना चाहिए। विदेशी फंडिंग के सहारे देशविरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने वाले न्यूज़ क्लिक मामले में भी केंद्र सरकार की कार्रवाई उचित है। देशविरोधी गतिविधि में शामिल लोगों की जांच हो, आरोपी बेनकाब किए जाएं। पत्रकारिता की आड़ लेकर देश और समाज का अहित करना गलत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी एवं एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार जीवन भर समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए संघर्ष करते रहते हैं, उनके निजी जीवन में होने वाली उथल-पुथल को कोई महसूस नहीं करता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तर प्रदेश इकाई की घोषणा की। छह सदस्यों वाले संरक्षक मंडल में लखनऊ के प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार दुबे, अजय कुमार, के बक्स सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा० अरविंद सिंह एवं मथुरा से कमलकांत उपमन्यु शामिल हैं। लखनऊ के वीरेन्द्र सक्सेना को अध्यक्ष, बरेली के निर्भय सक्सेना, फिरोजाबाद के द्विजेंद्र शर्मा, वाराणसी के प्रदीप कुमार सिंह, सीतापुर के हिमांशु सिंह, चंदौली के संतोष यादव एवं आगरा के विवेक जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रतापगढ़ के संतोष भगवन को महामंत्री, लखनऊ के अनुपम चौहान को कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ के ही डॉ.अतुल मोहन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया गया है। मिर्जापुर के राकेश श्रीवास्तव, बदायूं के सचिन भारद्वाज, उन्नाव के अरुण अवस्थी, बाराबंकी के मजहर सलीम, रायबरेली के दुर्गेश मिश्रा, महोबा के केजी सिंह एवं प्रयागराज के कमल श्रीवास्तव को मंत्री/सचिव का दायित्व मिला है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में फर्रुखाबाद के प्रदीप गोस्वामी, सुल्तानपुर के मनोज कुमार, लखनऊ के किशन सेठ, अरुण शर्मा टीटू एवं एस.वी. सिंह उजागर एवं कासगंज के विक्रम पाण्डेय शामिल हैं।