सरकार द्वारा निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व सांसद बृजभूषण को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रखर वाराणसी। सरकार द्वारा निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष कहे जाने वाले संजय सिंह को धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दे की भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद खिलाड़ियों द्वारा पदक लौट आए जाने के बाद सरकार दे निर्णय लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ को भंग कर दिया था। उसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को अनजान नंबर से धमकी मिली है। उनके साथ भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी नाम लेकर धमकाया गया है। इसके बाद भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में कबीर नगर दुर्गाकुंड में रहने वाले संजय सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को रात्रि 8:30 से 9:00 बजे के बीच उनके दोनों नंबरों पर अनजान फोन आया। अनजान नंबर होने से उन्होंने फोन नहीं उठाया। 13 जनवरी की दोपहर इस नंबर से फिर फोन आया तो संजय सिंह ने रिसीव किया। संजय सिंह के फोन उठाते ही फोन करने वाला गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में संजय सिंह ने फोन काट दिया। दोबारा फोन करने वाले ने फोन किया और फिर उनके साथ भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह को भी गाली देते हुए जान से मारने और मरवाने की बात करने लगा। इसके बाद संजय सिंह ने पुनः फोन को काट दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग मिश्रा को सौंप दी है। मिश्रा ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, विवेचना की जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होगा।