शिमला, मनाली व श्रीनगर से भी ठंडा हुआ बनारस

तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे

प्रखर वाराणसी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भयंकर शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को पूर्वांचल का सोनभद्र सबसे ठंडा जिला रहा यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इसके अलावा पूर्वांचल का आजमगढ़ गाजीपुर वाराणसी जाने-माने हिल स्टेशन शिमला मनाली श्रीनगर से भी ठंडा रहे। दिन व रात भी पहाड़ी शहरो को टक्कर देती नजर आई। उधर ठंड के चलते मिर्जामुराद में एक युवक की मौत भी हो गई। वाराणसी में भी पार से सामान से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे गोता लगाया कर अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आद्रता 97 से 100 डिग्री सेल्सियस रही। हिल स्टेशनों की तुलना करें तो मनाली में अधिकतम तापमान सामान से 6 डिग्री नीचे 16.2 सेल्सियस श्रीनगर में सामान्य से 8 डिग्री नीचे 14.6 डिग्री, शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे रहा।