सांसद बीपी सरोज ने विधानसभा पिण्डरा में की नुक्कड़ सभा

प्रखर जौनपुर। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा पिण्डरा के ग्रामसभा कुड़ी मे मंडल महामंत्री शिवरतन गिरी के द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित सम्मानित जनों को सम्बोधित कर आगमी 25 मई 2024 को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील मछलीशहर के सांसद बी पी सरोज ने की और कहा कि मोदी को सरकार एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ बनाने जा रहीं है। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ जे पी दुबे, विधानसभा संयोजक अजय उदल पटेल, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पूर्व प्रधान लल्लन मिश्रा, किसान मोर्चा जिलामंत्री रवि मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरुण राजभर, पिछड़ा मोर्चा से राजेश वर्मा, अनुसूचित मोर्चा से अशोक कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से गुलजार अहमद, शैलेश पाण्डेय एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।