कानपुर के विकरु कांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार

विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी, 5 लाख का था ईनाम

प्रखर एजेंसी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बीते कई दिनों से दुबे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। बता दें, विकास पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।