चार लड़कियों ने मेरा रेप किया, फैक्ट्री मजदूर का दावा!

काल्पनिक तस्वीर

पुलिस मामला दर्ज कर कर रही जांच

प्रखर एजेंसी। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसे 4 लड़कियों ने पहले अगवा कर लिया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया और वहीं मरने के लिए छोड़ दिया। अब ये आपको अपने आपमें अजीबोगरीब मामला लग रहा होगा। बता दें कि यह अजीबोगरीब मामला एक मजदूर से जुड़ा है, जो चमड़े की फैक्ट्री में काम करता है। बतादे कि पूरा मामला पंजाब राज्य के जालंधर जिले का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फैक्ट्री के मजदूर का दावा है कि उसे रास्ते में एक सफेद कार से जा रही लड़कियों ने उसे देखकर गाड़ी रोकी। उस वक्त वो पैदल जा रहा था। मजदूर का दावा है कि लड़कियां अंग्रेज़ी में बात कर रही थीं, फिर उन्होंने पंजाबी में उससे एक पता पूछा। जब तक वो पता लिखा हुआ पर्चा पढ़ रहा था, तभी एक लड़की ने उसकी आंख में एक स्प्रे डाल दिया। और उसे आंख से दिखना बंद हो गया और जब उसकी आंख खुली, वो कार में बैठा हुआ था। वे उसे जंगल में लेकर गईं और जबरजस्ती बहुत ही ज्यादा शराब पिलाई। मजदूर साथ ही मजदूर ने दावा किया कि लड़कियों ने उसके साथ बारी बारी से रेप भी किया और कई घंटों तक उसे टार्चर करती रहीं।
मजदूर का दावा है कि ये सिलसिला सुबह 3 बजे तक चलता रहा। वे उसे बंधे हुए हाथ के साथ वहीं छोड़ का चली गईं। जैसे-तैसे वो अपने घर पहुंचा। मजदूर ने अपनी पत्नी को सारी बात बताई, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत नहीं करने की सलाह दी। हालांकि खुद मजदूर ने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। शिकायत के मुताबिक 4 लड़कियों के गैंग ने उसका रेप करके जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया था। पंजाब पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।