जम्मू कश्मीर राजभवन में बैठकर भी गाजीपुर के लिए धड़कता है श्री मनोज सिन्हा का दिल- स्वामी भवानीनंदन यति

0
135

– सिद्धपीठ हथियाराम परिसर में एडीजीपी उत्तर प्रदेश स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह की मनाई गई प्रथम पुण्य तिथि

सिद्धपीठ हथियाराम मठ परिसर में आज स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह, एडीजीपी उत्तर प्रदेश सरकार की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह एक अच्छे प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ ही धर्मपरायण व्यक्ति थे। वे व्यक्तियों के बारे में चर्चा करने की जगह व्यवस्था सुधारने पर चिन्तन करते थे। अपने कार्यकाल में उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उन्होंने कार्य किया। उनका जन्म सुल्तानपुर जनपद के लम्हुआं के पास हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भाग लेकर पुलिस विभाग में प्रशासनिक अधिकारी बने। वस्तुतः धर्म सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित। स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है। उन्होने गो संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए अपने जीवन के उत्तरार्द्ध मे कार्य किया। पुणयतिथि के इस कार्यक्रम को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मां वृद्धांबिका का यह पवित्र आंगन है।एक कर्मयोगी की पुण्यतिथि मानने के लिए इससे अच्छी जगह कोई और नहीं हो सकती।इस कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। श्री शैलेन्द्र सिंह कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी को लाइट मशीन गन के साथ पुलिस सेवा में रहते हुए गिरफ्तार किया जिससे तत्कालीन सरकार विचलित हो उठी। इसके परिणाम स्वरुप भ्रष्ट राजनीतिक व्यव्स्था के आगे नतमस्तक होना न स्वीकार करते हुए श्री शैलेन्द्र सिंह ने पद से त्यागपत्र दे दिया। श्री शैलेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में विस्तार से गो संस्कृति को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम को प्रोफ़ेसर आनन्द सिंह, पत्रकार द्वय श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव,श्री अरूण सिंह, कथा वाचक श्री मंगला सिंह भाजपा के युवा नेता तथा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू, संस्कृत महाविद्यालय वाराणसी की शिक्षिका डा अमिता दूबे एवम् भुड़कुड़ा महाविद्यालय में अंग्रेज़ी के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्र ने सम्बोधित किया। मठ के अधिपति स्वामी भवानीनंदन यति जी ने आशीर्वचन देते हुए स्वर्गीय विनोद सिंह से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि मठ संबंधी किसी कार्यवश उनके कार्यालय में जाना हुआ। अपनी धर्मपरायणता का परिचय देते हुए उन्होंने तत्क्षण कार्य निस्तारित किया तथा यह भी कहा कि अगर भविष्य में अवश्यकता होगी तो मैं मठ में आकर कार्य निस्तारित कर दूंगा आपको यहां आना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के गृह जनपद प्रेम को रेखांकित करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महराज श्री ने कहा कि राजभवन में बैठकर भी मनोज जी को जनपद गाजीपुर सतत स्मरण रहता है। महामहिम उप राज्यपाल जी जैसी सक्रियता दिखाते हुए अगर गाजीपुर जनपद भी उनके साथ डोलने बोलने लगे तो जनपद का कायाकल्प हो जाय। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलापंचायत की अध्यक्षा श्रीमती सपना सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानू सिंह, महामंत्री श्री ओमप्रकाश राय,श्री सुशील सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पीठ की आध्यात्मिकता की चर्चा तथा मां वृद्धांबिका का गुणानुवाद करते हुए कार्यक्रम का कुशल संचालन सादात ब्लाक प्रमुख श्री संतोष कुमार सिंह यादव द्वारा किया गया। महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।