दीपेंद्र हुड्डा के साथ बजरंग पुनिया ने रची है सारी साजिश मेरे पास इनका ऑडियो भी – बृजभूषण शरण सिंह

दिल्ली पुलिस को ऑडियो मैंने सौंप दिया है- बृजभूषण शरण

प्रखर डेस्क/ एजेंसी। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस तमाम मामले में बजरंग पुनिया और दीपेंद्र हुड्डा ने मेरे खिलाफ साजिश रची है। मेरे पास इन दोनों लोगों का ऑडियो भी है, जल्द ही इसे सार्वजनिक करूंगा। बृजभूषण शरण ने अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि अखिलेश ने आंदोलनकारियों का समर्थन नहीं किया। वही बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा सहित टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया भी उनके खिलाफ साजिश में शामिल है। पहलवान ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के साथ-साथ भारतीय कुश्ती महासंघ से बाहर करने की मांग भी की है। कांग्रेस और आप सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने पहलवानों को अपना समर्थन दिया है। वही बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि अगर वो अपना पद छोड़ते हैं तो ऐसा माना जाएगा कि वह दोषी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह लोग मेरे इस्तीफे के बाद वापस जाते हैं और शांति से सोते हैं तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बृजभूषण सिंह ने आरोप लगाया कि यह साबित करने के लिए हमारे पास एक ऑडियो क्लिप भी मौजूद है। मैंने उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। अब जांच के बाद पता चलेगा कि इन लोगों ने क्या किया है? उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सारी सच्चाई जानते हैं, अगर उत्तर प्रदेश में 10,000 पलवान है तो उनमें से 8000 यादव समुदाय से आते है या फिर समाजवादी परिवार से आते हैं। इसलिए वो सभी सच्चाई जानते हैं। उधर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बृजभूषण शरण के खिलाफ साथ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दो प्राथमिकी दर्ज की है। जहां पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान के आरोपों से संबंधित थी और पास्को अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी शीलभंग करने से संबंधित है। भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदर्शनकारी विपक्ष के हाथों का खिलौना मात्र हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि यह खिलाड़ी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हाथों का खिलौना बन कर रह गए हैं। उनका मकसद राजनीतिक है। वही पत्रकारों द्वारा एक सवाल के जवाब में भाजपा सांसद द्वारा कहा गया कि पार्टी को इसमें ना घसीटा जाए। यह आरोप मुझ पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर लगाए गए हैं न कि भाजपा सांसद के तौर पर! मुझे अपनी बेगुनाही साबित करनी है। अगर पार्टी मुझसे इस्तीफा देने के लिए करती है तो मैं तुरंत ऐसा कर दूंगा।