सीएम नीतीश अंबेडकरनगर या फूलपुर से लड़ सकते हैं लोकसभा, यूपी जदयू ने भेजा प्रस्ताव!

प्रखर डेस्क/पूर्वांचल। इस बार 2024 का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि एनडीए गठबंधन के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने एक नया गठबंधन तैयार किया है जिसका नाम इंडिया रखा है। वहीं दूसरी तरफ खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की 2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई अधिकारी बात सामने नहीं आई है। वही मोदी सरकार के खिलाफ जुट रहे सभी दलों का संयोजन कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी से लड़ने की संभावना है। बतादे कि जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल के मुताबिक, पार्टी की प्रदेश इकाई ने नीतीश कुमार से यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया की उनके चुनाव लड़ने के लिए अंबेडकर नगर और फूलपुर के साथ कुछ और सीटों का नाम भी सुझाया गया है। पटेल ने बताया की गठबंधन में अगर कुछ सीटें जदयू को मिली तो पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। इसके मद्देनजर प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने काम शुरू कर दिया गया है। जिला से लेकर बूथ तक के संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव को तैयारियों को जानकारी देगा। साथ ही दोबारा उनको यूपी से चुनाव लडने का न्योता भी देगा। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यूपी में बीजेपी के खिलाफ सपा, कांग्रेस, लोकदल के अलावा कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। बसपा ने साफ कर दिया है कि वह ना तो बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बनेगी और ना ही भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का।