स्वामी ओमा दी अक् से मिले अभिनेता पंकज त्रिपाठी

प्रखर वाराणसी। काशी में अस्सी घाट पर अपने शतायु पिता के अस्थि विसर्जन के पश्चात राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने डुमराव बाग स्थित वेदनिधि आश्रम में अध्यात्ममूर्ति स्वामी ओमा दी अक् से मिले। यहां उन्होंने ने ब्राह्मण बटुकों से संस्कृत श्लोक सुनते हुए भारतीय दर्शन में मृत्यु संबंधित विषय पर चर्चा की और गीता उपनिषदों में जीवन के संदर्भ में चर्चा की। चर्चा में मुख्य रूप से काशी के विद्वान रतिशंकर त्रिपाठी स्वामी ओमा के साथ शामिल हुए। उपस्थित लोगों में वेदनीधी के अविनाश, हितेश, साकिब भारत और विकास भी थे। ज्ञात हो कि पंकज त्रिपाठी को कल ही राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हुई है। और उनकी नई फिल्म ओ माय गॉड २ पूरे देश में धूम मचा रही है।