हिंदुत्व ही है विश्व की सारी समस्याओं का हल – मुकुल कानिटकर


– राष्ट्र रक्षा के संकल्पों का पर्व है यह पर्व

– कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को बांधा रक्षासूत्र

प्रखर प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बुधवार को प्रयाग संगीत समिति के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में मुकुल कानिटकर ने कहा कि विश्व की सारी समस्याओं का निदान हिंदुत्व है। हिंदुत्व की पुनः प्रतिष्ठा करने का हमें संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर तक पहुंचने के सभी मार्गों का सम्मान करते हैं। इसीलिए विश्व को हिंसा से बचाने में हिंदुत्व ही समर्थ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर ने कहा कि आज विश्व में परिवार बिखर रहे हैं, जबकि भारत में परिवार का रूप बदल रहा है। आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप उसमें विस्तार हो रहा है। परिवार प्रणाली भारत की विश्व को अनमोल देन है। विकसित देशों में विवाह से अधिक तलाक होते हैं। हमारी भारतीय भाषाओं में तलाक शब्द है ही नहीं। हम ईश्वर तक पहुंचने के सभी मार्गों का सम्मान करते हैं। इसीलिए विश्व को हिंसा से बचाने में हिंदुत्व ही समर्थ है। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वह विश्व गुरु भारत को सर्वोच्च पद पर स्थापित करने के लिए अपनी आहुति देने के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम में विभाग संघ पदाधिकारी डा. विश्वनाथ लाल निगम एवं प्रो. कृष्ण पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक आदित्य, सह प्रांत प्रचारक मुनीश,डा. एमजे त्रिपाठी, प्रो. राज बिहारी, सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता डा. कीर्तिका अग्रवाल, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आदि लोग मौजूद रहे।