चंद्रयान 3 के काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो वैज्ञानिक की हृदय गति रुकने से निधन

प्रखर डेस्क। चंद्रयान तीन के वैज्ञानिकों की टीम में शामिल एक महिला वैज्ञानिक का हृदय गति रुकने से आज तड़के निधन हो गया। बता दें कि चंद्रयान-3 के काउंटडाउन को अपनी आवाज देने वाली वैज्ञानिक वलारमति का निधन हो गया। जिसके बाद इसरो में शोक की लहर दौड़ गई।