विहिप के अनुसांगिक संगठन मातृशक्ति ने द्वारा किया गया शस्त्र पूजा

प्रखर दानगंज वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के महमूदपुर में विश्व हिंदू परिषद के अनुसांगिक संगठन मातृशक्ति द्वारा नवरात्रि के पांचवें दिन शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि प्रथम शत्र पूजा करके मां दुर्गा की आराधना की गई। इसके बाद दर्जनों की संख्या में पहुंची मातृ शक्तियों का सम्मान भी किया गया। समारोह के दौरान दर्जनों महिलाओं का सम्मान किया गया। बोलते हुए मनोज पाण्डेय ने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान ही ईश्वर का आशिर्वाद है। आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्य समाज के लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनों में जिला अर्चक प्रमुख मनोज पांडे, सह अर्चक प्रमुख संपूर्णा तिवारी, महिला शक्ति प्रमुख अर्चना तिवारी, महिला शक्ति प्रमुख बिंदु देवी, दुर्गा वाहिनी प्रमुख, मातृशक्ति काशी प्रांत संयोजिका रागिनी मिश्रा, काशी नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद उमेश चंद्र मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष चोलापुर विहिप आदि सहित दर्जनों की संख्या में मातृ शक्ति एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।