10 नवंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी!

प्रखर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले तेज हो गई हैं। बता दे कि लगातार ओम प्रकाश राजभर दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर लगातार दावा बना रहे हैं, उन्हें मंत्री जल्द से जल्द बनाया जाए। इसी को लेकर मुख्य मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिले लेकिन आधिकारिक तौर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री राजपाल से औपचारिक मिलने पहुंचे थे। सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के बाद 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। उधर, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के मंगलवार देर रात लखनऊ पहुंचने से चर्चा को और बल मिला है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बीते सप्ताह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार की सैद्धांतिक सहमति बन गई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सहित एक दो अन्य चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा है। सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के बाद चर्चा है 9 नवंबर को अयोध्या में कैबिनेट के बाद 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह के अलावा लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण साधने के लिए एक दो नए चेहरों को जगह मिल सकती है। वही भाजपा के सूत्रों के मुताबिक सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दिल्ली में भाजपा नेतृत्व पर दबाव बनाया है। जुलाई में राजभर ने एनडीए में शामिल होने की घोषणा की थी। उसके बाद से वह मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कई बार दिल्ली दरबार में बात कर चुके हैं। दारा सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी कई दौर की मुलाकात कर चुके हैं।