कड़ाके की ठंड में कोणार्क कंपनी ने 900 असहायों को वितरित किया कंबल

0
650

असहायों एवं पीड़ितों की सहायता ईश्वरीय कार्य के स्वरूप- जीएम विष्णु कुमार पाण्डेय

प्रखर थानागद्दी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क सीमेंट सीट बनाने वाली यूएएल फैक्ट्री परिसर में इस कड़ाके की ठंड में कंपनी ने जरूरतमंदों को 900 कम्बल वितरित कर पुनीत कार्य किया। कंपनी के जीएम ने कहा कि असहायों एवं पीड़ितों की सहायता ईश्वरीय कार्य के स्वरूप है। जरूरतमंद की जरूरत को पूरी करना ही ईश्वरी कार्य है। गरीब असहायो की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। अतः यह पुनीत कार्य करके हम सभी को पुण्य का भागी बनना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत में कंपनी के महाप्रबंधक विष्णु कुमार पाण्डेय ने अतिथि मुरली पाल प्रांत कार्यवाह काशी प्रांत (आरएसएस) एवं समाजसेवी व पूर्व अध्यापक सूर्यनाथ सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आरएसएस के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने बोलते हुए कहा कि कोणार्क कंपनी 2005 से इस क्षेत्र में स्थापित होकर व्यापार कर रही है। उसके बाद से ही लगातार आसपास के दर्जनों गांव में प्रतिवर्ष कंबल वितरण के साथ अतिरिक्त कई पुनीत कार्य लगातार करती आ रही है। जिससे गरीबों व असहायो की सेवा होती है। आगे उन्होंन कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए कोणार्क कंपनी व जीएम को मैं साधुवाद देता हूं। इसके बाद समाजसेवी व पूर्व अध्यापक सूर्यनाथ सिंह ने बोलते हुए कहा कि कंपनी का यह पुनीत कार्य वर्षों तक याद किया जाएगा। यह पुनीत कार्य कंपनी के जनरल मैनेजर विष्णु कुमार पाण्डेय की इच्छा शक्ति के बदौलत निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन मुरारी पाण्डेय द्वारा किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी एन उपाध्याय, ए वी सिंह, गुल्ली पाण्डेय, धनंजय मिश्र, अंजनी मिश्र, वेदप्रकाश सिंह, संतोष झा, पंकज सिंह, उपेंद्र कुमार, रवि चौरसिया, कमलेश सिंह, राधेमोहन सिंह, प्रवीण सिंह अनिल सिंह, अभय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।