निर्विरोध निर्वाचित हुई नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की वाराणसी जिला इकाई

0
179


अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह व महांमत्री पद पर राजीव कुमार पाण्डेय की हुई घोषणा

प्रखर वाराणसी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा जिला इकाई बनाने के लिए चुनाव की घोषणा के बाद नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (उत्तर प्रदेश) की जिला इकाई का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसकी घोषणा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व संयोजक डॉ अरविंद सिंह ने गुरुवार को की। बतादें कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में पत्रकारपुरम कॉलोनी में बैठक आहूत की गई। जिसमें पदाधिकारी की घोषणा हुई पदाधिकारी में अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह व महांमत्री पद पर राजीव कुमार पाण्डेय की घोषणा हुई। उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सिंह, डॉ गिरीश दुबे, अरुण कुमार सिंह, रत्नेश राय, डॉ लोकनाथ पांडे की घोषणा हुई। वहीं मंत्री पद पर राजेश चौबे, घनश्याम मिश्र, राजकुमार सोनकर कुंवर, राजेंद्र मोहनलाल श्रीवास्तव, की घोषणा हुई। राहुल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यसमिति सदस्यों में डॉ अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मनीष सिंह, कृष्ण कुमार अस्थाना, अनुज कुमार सिंह, विद्या शंकर त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह , गुलाब सिंह, दिनेश तिवारी, राकेश सिंह, मेराज फारूकी जग्गन, संतोष कुमार कुशवाहा, रवि प्रकाश दुबे, विनीत श्रीवास्तव, अजय चौबे, सुरेंद्र उपाध्याय व रविंद्र गिरी,सुधीर श्रीवास्तव की घोषणा हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया। सभी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। मौके पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार और जिला इकाई के सदस्य मौजूद रहे। अंत मे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व संयोजक अरविंद सिंह ने सभी सदस्यो का सामूहिक रूप से स्वास्थ्य/दुर्घटना बीमा कराने की घोषणा की।