इजरायल के लिये कुशल निर्माण श्रमिकों का भर्ती अभियान शुरू, मिलेंगे 1.5 लाख महीने!

प्रखर एजेन्सी। युद्ध के बाद इजरायल के लिए भारत में कुशल श्रमिकों की जबरदस्त हायरिंग शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब पांच और राज्य आगे आए हैं ।जिन्होंने इस भर्ती अभियान में हिस्सा लेने का फैसला किया है। बता दें की भर्ती अभियान के लिए 15 सदस्य इजरायली टीम भारत आई है, यह टीम कई राज्यों में कंस्ट्रक्शन वर्कर यानी निर्माण श्रमिकों को भर्ती कर रही है। यह अभियान 16 से लेकर 20 जनवरी तक हरियाणा में आयोजित किया गया था। जहां 1370 उम्मीदवारों में परीक्षा दी थी, जिनमें से 530 का चयन किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में मंगलवार को खत्म हुई भर्ती प्रक्रिया में 7182 में से कुल 5087 का चयन किया गया। अब मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान, बिहार और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल से मंगलवार को इसराइल के लिए भर्ती अभियान चलाने का अनुरोध किया है। पहले 31 जनवरी 2024 की समय सीमा निर्धारित की गई थी। उस दौरान शुरुआत में केवल दो राज्यों ने ही इसमें हिस्सा लिया था। एक अनुमान है कि अगर 5000 श्रमिक इजराइल में 5 साल तक काम करते हैं, तो भारत को 5000 करोड रुपए मिलेंगे। यानी यह श्रमिक अपने देश भारत में करीब 5000 करोड रुपए भेजेंगे। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण भारत को कुशल जनशक्ति और का वैश्विक केंद्र बनाना है। यह भर्ती प्रक्रिया इस दिशा में उठाया गया बाद कदम है। यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में समग्र दृष्टिकोण का हिस्सा है। सिर्फ इजराइल ही नहीं भारत कई अन्य देशों को कुशल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि इसराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बाद बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों के वर्क परमिट रद्द कर दिए गए थे। ऐसे में इजरायल की कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रीज खाली पड़े पदों को भर्ती करने के लिए भारत व अन्य देशों से श्रमिकों की तलाश कर रही है। हायर होने वाले श्रमिकों को चिकित्सा बीमा, भोजन और रहने की व्यवस्था के साथ 135000 महीने की सैलरी मिलेगी । इसके अलावा श्रमिकों को प्रति माह 16515 का बोनस दे दिया जाएगा।