मोहब्बत का कत्ल, बॉयफ्रेंड से मिलने गई नाबालिग के साथ चार दोस्तो ने किया रेप!

0
202

प्रखर डेस्क। वेस्ट बंगाल में नाबालिग लड़की से उसके बॉयफ्रेंड और उसके चार अन्य दोस्तों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। अब लड़की के बयानों के बाद पुलिस ने मामले में बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वारदात से परिजनों में काफी रोष है। गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला नियामतपुर पुलिस थाने के चिनाकुड़ी इलाके का है। यहां 13 वर्षीय लड़की परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बीते 10 फरवरी को लड़की को उसके एक दोस्त ने बुलाया। आरोप है कि लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक खाली मकान में ले गया। यहां उसके चार अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। लड़की का आरोप है कि यहां बार-बारी से सभी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उन्होंने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डर और सदमे के चलते लड़की कई घंटे मौके पर पड़ी रही। किसी तरह अगले दिन 11 फरवरी को तड़के वह अपने घर पहुंची। यहां परिजनों ने उससे पूछताछ की तो पहले लड़की ने कुछ नहीं बोला, फिर फूट-फूटकर रोने लगी। आप बीती बताने पर परिजन लड़की को नियामतपुर पुलिस थाने लेकर गए। जहां पुलिस ने लड़की के बयानों के बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना से नाराज लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।