कुम्हार आंदोलन मंच का हुआ गठन

प्रखर वाराणसी। ग्रामसभा अटेसुआ में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, कार्यकर्ताओं की बैठक में कुम्हार आंदोलन मंच का गठन हुआ । बैठक में निर्णय लिया गया कि कुम्हार आंदोलन मंच द्वारा वाराणसी में कुल्हड़ का नया रेट जो पहली बार लागू किया जा रहा है। 50 ग्राम का रेट 70 से ₹80 ,100 ग्राम 120 से ₹130, 150 ग्राम ,150 से ₹160 200 ग्राम , 200 से ₹220 इसी प्रकार क्रम से 1000 ग्राम तक लागू रहेगा ! जिसकी अध्यक्षता पप्पू कुमार प्रजापति ने किया। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से राम गोविंद प्रजापति पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा चंदौली को बनाया गया । प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ,प्रदेश सलाहकार विजय कुमार पाल ,मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति , आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष
रमेश कुमार प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार प्रजापति, प्रदेश सचिव पप्पू कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति अजगरा विधानसभा अध्यक्ष ,सनी कुमार गौतम जिला उपाध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष होनहार नेता श्री अवध कुमार प्रजापति ,राजकुमार प्रजापति प्रचार महामंत्री, राम दुलार प्रजापति कोषाध्यक्ष, राम जतन प्रजापति ग्राम पंचायत अध्यक्ष , मोती लाल प्रजापति ,ग्राम पंचायत अध्यक्ष दयालु प्रजापति जिला उपाध्यक्ष , चंद्रदीप प्रजापति अजगरा विधानसभा उपाध्यक्ष जिन के आवास पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कंचन प्रजापति विधानसभा उपाध्यक्ष सनी कुमार आशीष कुमार पटेल जिला सचिव, सनी गौतम उपाध्यक्ष और अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।