बीआरपी के मैदान में भव्य श्रीराम कथा 25 अक्टूबर से


24 अक्टूबर को शहर में निकलेगी भव्य कलश यात्रा

प्रखर जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर काशी प्रांत के नेतृत्व में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में किया गया है। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। 24 अक्टूबर को कलश यात्रा केरारवीर बाबा से शुरू होकर ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए रोडवेज के रास्ते बीआरपी कालेज में जाकर समाप्त होगी। कलश यात्रा के दौरान झांकी भी शामिल रहेगी। काफी संख्या में बहनें कलश यात्रा लेकर चलेंगी। देश के प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु महाराज अपने मुखार बिंदु से श्रीराम कथा कहेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जनपदवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग भाग लें। यह जानकारी जौनपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री राम कथा के आयोजक अमरावती श्रीनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने दी है।

राम लला का दर्शन करने का हम लोगों को मिला सौभाग्य : ज्ञान प्रकाश सिंह

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि 500 वर्ष बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। हम लोगों का सौभाग्य है कि इस भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से इच्छा थी कि भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जाय। उन्होंने उन्होंने राम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि उनके चरित्र को आत्मसात करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी दुखी नहीं हो सकता है। संयोग अच्छा रहा कि 3 महीने बाद भगवान राम का दर्शन होने से पहले भव्य श्रीराम कथा जौनपुर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपदवासियों को सुनने को मिलेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस श्रीराम कथा में शामिल होकर शांतनु महाराज के विचारों को सुनें और उसको आत्मसात करें। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। इस मौके पर सेवा भारती काशी प्रांत के मुरली पाल, सेवा भारती के संयोजक संजय पाण्डेय, डॉ. वेदप्रकाश,
संदीप सिंह सूर्यदीप सिंह रिंकू, सुनील सिंह, गणेश शाहू, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, अरविंद सिंह, नारायण चौरसिया, अभिषेक, प्रशांत मिश्रा, डा अंजना सिंह, रागिनी, प्रीति गुप्ता, उर्वशी सिंह, डा सरला त्रिपाठी, किरण सिंह, सुचिता सिंह सहित सेवाभारती के बहुत से पदाधिकारी उपस्थित रहे।