चोलापुर मंडल में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन


प्रखर वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ग्राम परिक्रमा यात्रा के क्रम में आज 23 वे दिन चोलापुर मंडल के परिक्रमा यात्रा में सम्मिलित मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह जीतू व विशिष्ट अतिथि ललितेश सिंह मंडल अध्यक्ष चोलापुर रहे। चोलापुर मंडल की पूरी टीम के साथ ग्राम अजगरा,हथियर, परानापटी, देवरिया, हरदासीपुर, नियार, कुरौली, रजला एवं कई ग्राम पंचायत में परिक्रमा यात्रा कर केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही। किसानों के हित में योजनाओं को एवं सरकार की उपलब्धि को घर-घर बताया गया और 2024 में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने के लिए भी अपील किया गया। साथ में जिले के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा बाबू भाई मंडल के महामंत्री वीरेंद्र चतुर्वेदी उपाध्यक्ष विनोद चौबे उपाध्यक्ष रवि सिंह बृजेश सिंह अभिषेक यादव विजय शंकर चौबे मीडिया प्रभारी अरुण सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया गया।